फर्रुखाबाद: गांव जलालपुर में जमीनी विवाद को लेकर बहू ने बुजुर्ग सास पर खौलता हुआ पानी डाला, हुई मौत
जहानगंज के गांव जलालपुर निवासी बेचेलाल ने पुलिस को तहरीर दी। उसमें बताया उनके पिता की मौत के बाद लगभग साढ़े बीघा कृषि भूमि उनकी मां रामवती के नाम विरासत में आई थी।बेचेलाल के अनुसार उनके छोटे भाई की पत्नी रामादेवी इस जमीन को अपने नाम करना चाहती थी इसी बात को देखकर मां के साथ बहू ने 17 जून को मारपीट के बाद खौलता हुआपानी डाल दिया झुलस गई इलाज के दौरान मौत हो गई