चक्रधरपुर: विधायक सुखराम उरांव ने सीधी नदी घाट व अन्य छठ घाटों का निरीक्षण किया, रंग-रोगन का काम शुरू
छठ महापर्व को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला की चक्रधरपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में विधायक सुखराम उरांव ने छठ पूजा समिति के सदस्यों के साथ दंदासाईं छठ घाट और पुरानी बस्ती स्थित सीढ़ी नदी घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, रंग-रोगन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।