चित्तौड़गढ़। कोतवाली पुलिस ने गोपालनगर-मानपुरा रीको औद्योगिक क्षेत्र में चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 बाल अपचारियों को डिटेन किया है। 30 जून की रात राजकुमार कुमावत की फैक्ट्री से 5 HP की 4 मोटरें व पास की दो फैक्ट्रियों से 3 मोटर चोरी हुई थी।