अजयगढ़: अजयगढ़ में उधार गुटखे के पेमेंटको लेकर बवाल करीब15 लोगों ने लाठी डंडों से किया हमला 6 से ज्यादा घायल पुलिस जांच में जुटी
पन्ना जिले के अजयगढ़ में उधार गुटखे के पेमेंट को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि विवाद के बाद करीब 15 लोग लाठी-डंडे, ईंट और पत्थर लेकर पीड़ित के घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में वृद्ध सदस्यों सहित परिवार के 6 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं