मेजा: तूफान में टूटा सिरसा पार्टून पुल, आज शाम तक मरम्मत का किया गया दावा
Meja, Allahabad | Apr 10, 2026 मेजा क्षेत्र के सिरसा स्थित पार्टून पुल को हाल ही में आए तेज तूफान ने क्षतिग्रस्त कर दिया,जिससे आवागमन बाधित हो गया। पुल टूटने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।आज शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे के आसपास ग्राउंड रिपोर्ट की गई तो बताया गया कि प्रशासन की ओर से मरम्मत कार्य तेजी से कराया जा रहा है और अधिकारियों का दावा है कि पुल आज चालू हो जाएगा।