डोलरिया: डोलरिया मंडल के ग्राम मलोथर शक्ति केंद्र में हुई संगठनात्मक बैठक में विधायक हुए शामिल
डोलरिया मंडल के अंतर्गत ग्राम मलोथर शक्ति केंद्र पर शनिवार करीब 1 बजे एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक प्रेम शंकर वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा की गई। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक सहित मंडल के अनेक समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।