जमुई: पतौना नदी घाट समीप से पुलिस ने अवैध खनन में लगे बालू लदे डाले को किया ज़ब्त
Jamui, Jamui | Jan 18, 2025 अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान शनिवार की दोपहर 4 बजे के करीब थाना क्षेत्र के पतौना नदी घाट समीप से एक अवैध खनन में लगे बालू लदा डाला को जब्त किया गया है।हालांकि पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर के इंजन को लेकर मौके से फरार हो गया।