जमुई: नगर परिषद जमुई के चेयरमैन का दर्द भरा गीत इंटरनेट मीडिया पर वायरल, बना चर्चा का विषय
Jamui, Jamui | Jan 18, 2025 गीत के माध्यम से नगर परिषद कार्यालय की 90 दिनों से जुदाई के दर्द को बयां करते चेयरमैन मो. हलीम उर्फ लोलो का वीडियो शनिवार की सुबह 10:00 बजे सामने आया है, जो शुक्रवार की देर रात से ही इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो शहर वासियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ। कई लोग इस वीडियो को हैरानी भरी निगाहों से देख अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।