मिली जानकारी के अनुसार बहुअरा के समीप गुरुवार की शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर के पलट गई जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों द्वारा रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल युवक महुआरी गांव का रहने वाला रोहित कुमार बताया जाता है।