पाली: ग्राम रीछपुरा निवासी अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में खेत पर हुई मौत के मामले की जानकारी दी सीओ पाली ने
Pali, Lalitpur | Apr 23, 2026 पुलिस क्षेत्राधिकारी पाली अजय कुमार ने गुरुवार दोपहर करीबन 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि थाना नाराहट के ग्राम रीछपुरा निवासी एक किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत पर पड़ा हुआ मिला था। उक्त मामले में मृतक के बेटे ने गांव के नामजद आरोपियों पर हत्या के आरोप लगाए थे। उक्त मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरु की है।