पहली बारिश में टूटा 16 लाख का रपटा!
सूरजपुर जिले में सरकारी निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं। भैयाथान को कोरिया जिले से जोड़ने वाली गोबरी नदी पर 16 लाख रुपये की लागत से बना अस्थायी रपटा पहली ही बारिश में बह गया। निर्माण पूरा हुए अभी महज 20 दिन ही हुए थे। इससे पहले इसी स्थान पर करीब 1.30 करोड़ रुपये की लागत से बना पुल भी क्षतिग्रस्त हो चुका था। रपटा बहने से 18 गांवों के लगभग 26 हजार लोगों का संपर्क प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों ने निर्माण में लापरवाही और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
#CGBhaskar #FirstRains #BridgeCollapse #Surajpur