मेहरमा: मेहरमा कसबा: एसडीएम ने अपने कार्यालय कक्ष में मौजा कसबा के नवचयनित प्रधान प्रेमशंकर मिश्रा को प्रधानी पट्टा सौंपा
Meherma, Godda | Aug 21, 2026 मेहरमा कसबा मौजा के नव चयनित प्रधान प्रेमशंकर मिश्रा को महागामा अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरन केसरी के द्वारा आज शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रधानी पट्टा सौंपा गया, इस अवसर पर राजीव ठाकुर, बीके मोदी, वीरेंद्र कुमार, प्रभु नारायण, गुड्डू मिश्रा,राकेश रंजन,राकेश कुमार मिश्रा से उपस्थित रहे।श्री मिश्र को रैयतों के द्वारा निर्विरोध चुना गया था ।