आज़मगढ़: सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियरों ने पदोन्नति व अन्य मांगों को लेकर मंडलायुक्त के माध्यम से सिंचाई मंत्री को भेजा ज्ञापन
आजमगढ़ जिले में सिंचाई विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर ने पदोन्नति समेत विभिन्न मांगों को लेकर सिंचाई मंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपा। इस दौरान मंडलायुक्त कार्यालय पर अपनी मांगों के समर्थन में लामबंद होकर नारेबाजी भी की गई। उ प्र डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ से संबद्ध जूनियर इंजीनियर कई दिनों से विभिन्न मांगों को लेकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।