किशनगढ़ बास: खैरथल में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक का आयोजन किया गया
Kishangarhbas, Alwar | Sep 29, 2026
जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर 2:00 बजे जिला सचिवालय में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत एचएफटीसी की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। अगले माह के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें अगली बैठक से पूर्व उन्हें पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।