कानपुर: किदवई नगर में प्रेमिका के घर के बाहर हुई फायरिंग, लोगों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा
किदवई नगर में देर रात एक युवक ने प्रेमिका से नाराजगी के बाद उसके घर के बाहर हवाई फायरिंग कर दी।गोलियों की आवाज सुनकर एकत्र हुए लोगों ने उसे पकड़ कर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने मंगलवार सुबह 10 बजे बताया युवक की पहचान नीरज मिश्रा के रूप में हुई है जांच की जा रही है।