कानपुर: कोतवाली पुलिस ने 1 माह की बच्ची के अपहरण की सूचना पर चार घंटे में बच्ची को बरामद किया, आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
बड़े चौराहे स्थित डाकघर से एक महीने की बच्ची का अपहरण हो गया था।सूचना पर कोतवाली थाने की पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए महज 4 घंटे के अंदर अफसाना बानो नाम की महिला को गिरफ्तार करते हुए उसके घर से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।थाना प्रभारी ने सोमवार रात 9 बजे बच्ची के सकुशल बरामद होने की जानकारी दी।