कानपुर: छावनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रंगदारी वसूलने वाले कथित पत्रकार और हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार
छावनी पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर शिव नारायण टंडन सेतु पुल के नीचे से रंगदारी वसूलने वाले कथित पत्रकार फैजान हैदर नकवी और हिस्ट्रीसीटर सोनू घोषी को गिरफ्तार किया।थाना प्रभारी ने सोमवार शाम 5:00 बजे बताया गिरफ्तार किए गए अभियुक्त फर्जी न्यूज़ चलाने और वीडियो वायरल की धमकी देकर भय में डालकर वसूली करने का काम करते थे।