राज्यव्यापी आह्वान के तहत गरीबों के घरों व रोज़ी-रोज़गार पर अतिक्रमण के नाम पर चल रहे बुल्डोज़र अभियान के विरोध में भाकपा (माले), खेग्रामस और बिहार राज्य व्यवसायिक महासंघ के संयुक्त बैनर तले दरभंगा डीएम कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया गया। जुलूस पोलो मैदान से निकल कर जेल रोड, लोहिया चौक और लहेरियासराय टॉवर होते हुए समाहरणालय गेट तक पहुंचा,