विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का किया गया आयोजन, 1412 लोगों ने दिया आवेदन
विष्णुगढ़ प्रखंड के विष्णुगढ़ पंचायत में सोमवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बीडीओ अखिलेश कुमार, उपमुखिया अनुराग बर्मन, 20 सूत्री सदस्य संजय प्रजापति समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। आयोजित शिविर में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने के बाबत कुल 1412 आवेदन आए।