Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

69 views | Aurangabad, Bihar | Aug 6, 2026

MORE NEWS

औरंगाबाद भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह अम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत रजपरसा गाँव के वीर सपूत एवं सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान जयंत कुमार देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए।इस मौके पर पूर्व सांसद ने शहादत की सूचना पाकर शहर स्थित आवास पर पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।पूर्व सांसद ने कहा कि किशनगंज सीमा पर ड्यूटी के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से उनका निधन हो गया।शहादत की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
शहीद जयंत कुमार किशनगंज सीमा पर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी और बारिश के बीच भीषण वज्रपात के कारण इनकी मृत्यु हो गया 2002 में BSF में भर्ती हुए थे। लगभग 24 वर्षों तक उन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ देश की सीमाओं की रक्षा की।"जयंत कुमार की शहादत पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।हम सभी लोगों का आँखे नम है हमलोगों ने देश ने एक साहसी और कर्तव्यनिष्ठ देश के वीर जवान को खो दिया है।ईश्वर दिवंगत वीर सपूत की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक सिंह,पूर्व जिला परिषद सदस्य कृष्णा सिंह,चुन्नू सिंह,जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह एवं शहरवासी सहित हजारो की संख्या में देश के युवा राष्ट्रभक्त,ग्रामीण लोग अंतिम संस्कार में शामिल होकर नम आँखों से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दिया।

औरंगाबाद भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह अम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत रजपरसा गाँव के वीर सपूत एवं सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान जयंत कुमार देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए।इस मौके पर पूर्व सांसद ने शहादत की सूचना पाकर शहर स्थित आवास पर पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।पूर्व सांसद ने कहा कि किशनगंज सीमा पर ड्यूटी के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से उनका निधन हो गया।शहादत की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शहीद जयंत कुमार किशनगंज सीमा पर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी और बारिश के बीच भीषण वज्रपात के कारण इनकी मृत्यु हो गया 2002 में BSF में भर्ती हुए थे। लगभग 24 वर्षों तक उन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ देश की सीमाओं की रक्षा की।"जयंत कुमार की शहादत पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।हम सभी लोगों का आँखे नम है हमलोगों ने देश ने एक साहसी और कर्तव्यनिष्ठ देश के वीर जवान को खो दिया है।ईश्वर दिवंगत वीर सपूत की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक सिंह,पूर्व जिला परिषद सदस्य कृष्णा सिंह,चुन्नू सिंह,जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह एवं शहरवासी सहित हजारो की संख्या में देश के युवा राष्ट्रभक्त,ग्रामीण लोग अंतिम संस्कार में शामिल होकर नम आँखों से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दिया।

Deo, Aurangabad | Aug 6, 2026

देव प्रखंड में गणित शिक्षकों की एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित, बेसलाइन असेसमेंट समय पर पूरा करने का दिया गया निर्देश

औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड में छात्रों की गणितीय क्षमता को मजबूत बनाने की दिशा में शिक्षा विभाग ने एक अहम पहल की है। टीचिंग एट द राइट लेवल (TARL) कार्यक्रम के तहत सीआरसी बरंडारामपुर में गणित शिक्षकों का एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए नई शिक्षण पद्धति और बेसलाइन असेसमेंट पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड अंतर्गत सीआरसी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरंडारामपुर में गणित विषय की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से "टीचिंग एट द राइट लेवल (TARL)" कार्यक्रम के तहत गणित शिक्षकों का एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कक्षा 4 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों में गणितीय समझ और बुनियादी कौशल को मजबूत करना था।
कार्यशाला में मास्टर प्रशिक्षक एवं रिसोर्स पर्सन डॉ. शशि भूषण कुमार सिंह ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में गणित की बुनियादी अवधारणाओं को सरल और प्रभावी तरीके से विकसित करना इस कार्यक्रम का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने शिक्षा विभाग के निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि सभी विद्यालयों को निर्धारित समय सीमा के भीतर 5 अगस्त तक बेसलाइन असेसमेंट अनिवार्य रूप से पूरा करना है, ताकि विद्यार्थियों के वास्तविक शैक्षणिक स्तर का आकलन किया जा सके।
रिसोर्स पर्सन रंजन कुमार ने शिक्षकों को खेल-खेल में गणित सिखाने की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मैनुअल एवं स्कैनर आधारित शिक्षण गतिविधियां बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को अधिक रोचक और प्रभावी बनाएंगी। साथ ही असर टेस्टिंग टूल (ASER Testing Tool) के माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर के सही मूल्यांकन की प्रक्रिया का भी विस्तार से प्रदर्शन किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बेसलाइन असेसमेंट, विद्यार्थियों की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग तथा डेटा समेकन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने कहा कि इस प्रक्रिया से प्रत्येक छात्र की सीखने की स्थिति का सही आकलन कर उसके अनुरूप शिक्षण रणनीति तैयार की जा सकेगी।
कार्यशाला में संकुल क्षेत्र के कुल 10 विद्यालयों से 14 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर बेसलाइन असेसमेंट पूरा कर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सीआरसी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरंडारामपुर के प्रधानाध्यापक सह संरक्षक डॉ. रजनीकांत रंजन की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों की दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ विद्यार्थियों की सीखने की गुणवत्ता में भी महत्वपूर्ण सुधार लाने में सहायक सिद्ध होंगे।
शिक्षा विभाग की इस पहल से उम्मीद है कि छात्रों की गणितीय समझ और सीखने के स्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा। बेसलाइन असेसमेंट के आधार पर शिक्षण की नई रणनीति तैयार कर बच्चों को उनकी क्षमता के अनुरूप बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

देव प्रखंड में गणित शिक्षकों की एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित, बेसलाइन असेसमेंट समय पर पूरा करने का दिया गया निर्देश औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड में छात्रों की गणितीय क्षमता को मजबूत बनाने की दिशा में शिक्षा विभाग ने एक अहम पहल की है। टीचिंग एट द राइट लेवल (TARL) कार्यक्रम के तहत सीआरसी बरंडारामपुर में गणित शिक्षकों का एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए नई शिक्षण पद्धति और बेसलाइन असेसमेंट पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड अंतर्गत सीआरसी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरंडारामपुर में गणित विषय की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से "टीचिंग एट द राइट लेवल (TARL)" कार्यक्रम के तहत गणित शिक्षकों का एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कक्षा 4 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों में गणितीय समझ और बुनियादी कौशल को मजबूत करना था। कार्यशाला में मास्टर प्रशिक्षक एवं रिसोर्स पर्सन डॉ. शशि भूषण कुमार सिंह ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में गणित की बुनियादी अवधारणाओं को सरल और प्रभावी तरीके से विकसित करना इस कार्यक्रम का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने शिक्षा विभाग के निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि सभी विद्यालयों को निर्धारित समय सीमा के भीतर 5 अगस्त तक बेसलाइन असेसमेंट अनिवार्य रूप से पूरा करना है, ताकि विद्यार्थियों के वास्तविक शैक्षणिक स्तर का आकलन किया जा सके। रिसोर्स पर्सन रंजन कुमार ने शिक्षकों को खेल-खेल में गणित सिखाने की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मैनुअल एवं स्कैनर आधारित शिक्षण गतिविधियां बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को अधिक रोचक और प्रभावी बनाएंगी। साथ ही असर टेस्टिंग टूल (ASER Testing Tool) के माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर के सही मूल्यांकन की प्रक्रिया का भी विस्तार से प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बेसलाइन असेसमेंट, विद्यार्थियों की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग तथा डेटा समेकन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने कहा कि इस प्रक्रिया से प्रत्येक छात्र की सीखने की स्थिति का सही आकलन कर उसके अनुरूप शिक्षण रणनीति तैयार की जा सकेगी। कार्यशाला में संकुल क्षेत्र के कुल 10 विद्यालयों से 14 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर बेसलाइन असेसमेंट पूरा कर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सीआरसी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरंडारामपुर के प्रधानाध्यापक सह संरक्षक डॉ. रजनीकांत रंजन की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों की दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ विद्यार्थियों की सीखने की गुणवत्ता में भी महत्वपूर्ण सुधार लाने में सहायक सिद्ध होंगे। शिक्षा विभाग की इस पहल से उम्मीद है कि छात्रों की गणितीय समझ और सीखने के स्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा। बेसलाइन असेसमेंट के आधार पर शिक्षण की नई रणनीति तैयार कर बच्चों को उनकी क्षमता के अनुरूप बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

Deo, Aurangabad | Aug 6, 2026

*मुख्यमंत्री सचिवालय से सहयोग शिविर आवेदनों की प्रगति की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश*

आज दिनांक 06 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री सचिवालय, पटना से राज्य के सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से *सहयोग शिविर* के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में औरंगाबाद से जिला पदाधिकारी, श्रीमती अभिलाषा शर्मा(भा॰प्र॰से॰) सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा सहयोग शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने पर विशेष बल दिया गया। निर्देश दिया गया कि प्रत्येक आवेदन की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

जिला पदाधिकारी ने समीक्षा के दौरान बताया कि औरंगाबाद जिला में सहयोग शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जा रहा है। सभी संबंधित विभागों को लंबित मामलों की प्रतिदिन समीक्षा कर उनका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही यह भी कहा गया कि जिन मामलों में स्थल निरीक्षण अथवा अन्य औपचारिकताओं की आवश्यकता है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए आवेदकों को समय पर लाभ उपलब्ध कराया जाए।

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि सहयोग शिविरों के माध्यम से आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुँच सके।

जिला पदाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सहयोग शिविरों से संबंधित प्रकरणों में आपसी समन्वय बनाए रखते हुए शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करें तथा किसी भी पात्र आवेदक को अनावश्यक रूप से प्रतीक्षा न करनी पड़े।

उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री इफ्तेखार अहमद, वरीय उप समाहर्ता श्री रितेश यादव एवं डायरेक्टर डीआरडीए अनुपम कुमार उपस्थित थे।

#Aurangabad #SahyogShivir #DistrictAdministration #AbhilashaSharma #GoodGovernance
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

*मुख्यमंत्री सचिवालय से सहयोग शिविर आवेदनों की प्रगति की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश* आज दिनांक 06 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री सचिवालय, पटना से राज्य के सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से *सहयोग शिविर* के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में औरंगाबाद से जिला पदाधिकारी, श्रीमती अभिलाषा शर्मा(भा॰प्र॰से॰) सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा सहयोग शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने पर विशेष बल दिया गया। निर्देश दिया गया कि प्रत्येक आवेदन की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। जिला पदाधिकारी ने समीक्षा के दौरान बताया कि औरंगाबाद जिला में सहयोग शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जा रहा है। सभी संबंधित विभागों को लंबित मामलों की प्रतिदिन समीक्षा कर उनका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही यह भी कहा गया कि जिन मामलों में स्थल निरीक्षण अथवा अन्य औपचारिकताओं की आवश्यकता है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए आवेदकों को समय पर लाभ उपलब्ध कराया जाए। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि सहयोग शिविरों के माध्यम से आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुँच सके। जिला पदाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सहयोग शिविरों से संबंधित प्रकरणों में आपसी समन्वय बनाए रखते हुए शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करें तथा किसी भी पात्र आवेदक को अनावश्यक रूप से प्रतीक्षा न करनी पड़े। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री इफ्तेखार अहमद, वरीय उप समाहर्ता श्री रितेश यादव एवं डायरेक्टर डीआरडीए अनुपम कुमार उपस्थित थे। #Aurangabad #SahyogShivir #DistrictAdministration #AbhilashaSharma #GoodGovernance Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Aug 6, 2026

☀️ सूरज की रोशनी से होगी बचत की शुरुआत! ⚡

नगर भवन, औरंगाबाद में आयोजित प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के विशेष सोलर परामर्श एवं सहायता शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।

जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने अधिकाधिक पात्र परिवारों से योजना का लाभ उठाकर बिजली बिल में बचत और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने का आह्वान किया।
हर घर सोलर • हर घर बचत • हर घर उजाला 🌞
#PMSuryaGhar #SolarEnergy #Aurangabad #HarGharSolar #GreenEnergy
Ministry of New and Renewable Energy (MNRE), Government of India Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

☀️ सूरज की रोशनी से होगी बचत की शुरुआत! ⚡ नगर भवन, औरंगाबाद में आयोजित प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के विशेष सोलर परामर्श एवं सहायता शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने अधिकाधिक पात्र परिवारों से योजना का लाभ उठाकर बिजली बिल में बचत और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने का आह्वान किया। हर घर सोलर • हर घर बचत • हर घर उजाला 🌞 #PMSuryaGhar #SolarEnergy #Aurangabad #HarGharSolar #GreenEnergy Ministry of New and Renewable Energy (MNRE), Government of India Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Aug 6, 2026

☀️ अब बिजली का बिल नहीं बनेगा बोझ... सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर बनेगा हर घर! ⚡

जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में आज समाहरणालय परिसर स्थित नगर भवन में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना' के अंतर्गत एक दिवसीय विशेष सोलर परामर्श एवं सहायता शिविर का सफल आयोजन किया गया। 

इस विशेष शिविर में जिले के सैकड़ों विद्युत उपभोक्ताओं, जनप्रतिनिधियों, बैंक अधिकारियों, अधिकृत सोलर वेंडरों एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लेकर योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, जिला परिषद अध्यक्षा, जिला परिषद उपाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

🌞 ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत की ओर एक सशक्त कदम
अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने कहा कि "प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि प्रत्येक परिवार को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का राष्ट्रीय अभियान है। सौर ऊर्जा अपनाकर हम बिजली के बढ़ते खर्च को कम करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा दे सकते हैं।"

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की समीक्षा में यह पाया गया कि योजना अत्यंत लाभकारी होने के बावजूद जानकारी के अभाव में अपेक्षित संख्या में लोग इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इसी उद्देश्य से यह विशेष परामर्श एवं सहायता शिविर आयोजित किया गया, ताकि एक ही स्थान पर आवेदन, तकनीकी जानकारी, बैंक ऋण एवं सब्सिडी से संबंधित सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें।

⚡ बिजली बिल में बड़ी राहत
जिला पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान समय में अधिकांश परिवारों में बिजली की खपत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यदि घरों की छत पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाया जाए तो बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि 1 किलोवाट क्षमता का सोलर संयंत्र औसतन 125 से 130 यूनिट तक बिजली उत्पादन करने में सक्षम है, जिससे परिवारों का अतिरिक्त बिजली व्यय काफी हद तक कम हो सकता है।

💰 योजना में आकर्षक केंद्रीय सब्सिडी
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा— 
✅ 1 किलोवाट पर ₹30,000
✅ 2 किलोवाट पर ₹60,000
✅ 3 किलोवाट तक अधिकतम ₹78,000 की केंद्रीय सब्सिडी प्रदान की जाती है।
साथ ही, पात्र लाभार्थियों के लिए विभिन्न बैंकों द्वारा आसान शर्तों एवं रियायती ब्याज दर पर ऋण की भी व्यवस्था उपलब्ध है। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि किसी भी पात्र आवेदक को अनावश्यक रूप से ऋण से वंचित न होना पड़े।

🏡 जनप्रतिनिधियों से विशेष अपील
जिला पदाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे स्वयं इस योजना का लाभ लें तथा अपने-अपने वार्ड एवं पंचायत क्षेत्र के कम-से-कम 10 पात्र परिवारों को इस योजना से जोड़ने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास से औरंगाबाद को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन में बिहार के अग्रणी जिलों में शामिल किया जा सकता है।

🌱 स्वच्छ ऊर्जा, सुरक्षित भविष्य
उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह ने कहा कि सौर ऊर्जा भविष्य की सबसे स्वच्छ एवं टिकाऊ ऊर्जा है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से ही योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अक्षय ऊर्जा को अपनाएँ।

🏦 एक ही स्थान पर सभी सुविधाएँ
शिविर में विद्युत विभाग के विशेषज्ञ अभियंताओं ने रूफटॉप सोलर, नेट-मीटरिंग, आवेदन प्रक्रिया, विद्युत उत्पादन, रख-रखाव एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। विभिन्न बैंकों ने ऋण सुविधा से संबंधित ऑन-द-स्पॉट परामर्श उपलब्ध कराया, जबकि सरकार द्वारा अधिकृत सोलर वेंडरों ने गुणवत्तापूर्ण उपकरण, वारंटी एवं स्थापना प्रक्रिया की जानकारी दी।

🏆 सफल लाभार्थियों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के सफल लाभार्थियों को जिला पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सोलर संयंत्र स्थापित होने के बाद उनके बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई है तथा कई परिवारों का मासिक बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है।

📢 जिला प्रशासन का संकल्प
"हर पात्र परिवार तक योजना का लाभ पहुँचे, हर घर सौर ऊर्जा से रोशन हो और औरंगाबाद ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नई पहचान बनाए" — इसी संकल्प के साथ जिला प्रशासन द्वारा व्यापक जन-जागरूकता अभियान निरंतर संचालित किया जाएगा।

☀️ आइए, रूफटॉप सोलर अपनाएँ... बिजली बचाएँ, पर्यावरण बचाएँ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
#प्रधानमंत्री_सूर्य_घर_मुफ्त_बिजली_योजना #SolarForEveryHome #HarGharSolar #CleanEnergy #RenewableEnergy #GreenFuture #EnergySelfReliance #AurangabadBihar #DistrictAdministrationAurangabad
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Ministry of New and Renewable Energy (MNRE), Government of India

☀️ अब बिजली का बिल नहीं बनेगा बोझ... सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर बनेगा हर घर! ⚡ जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में आज समाहरणालय परिसर स्थित नगर भवन में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना' के अंतर्गत एक दिवसीय विशेष सोलर परामर्श एवं सहायता शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में जिले के सैकड़ों विद्युत उपभोक्ताओं, जनप्रतिनिधियों, बैंक अधिकारियों, अधिकृत सोलर वेंडरों एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लेकर योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, जिला परिषद अध्यक्षा, जिला परिषद उपाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 🌞 ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत की ओर एक सशक्त कदम अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने कहा कि "प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि प्रत्येक परिवार को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का राष्ट्रीय अभियान है। सौर ऊर्जा अपनाकर हम बिजली के बढ़ते खर्च को कम करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा दे सकते हैं।" उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की समीक्षा में यह पाया गया कि योजना अत्यंत लाभकारी होने के बावजूद जानकारी के अभाव में अपेक्षित संख्या में लोग इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इसी उद्देश्य से यह विशेष परामर्श एवं सहायता शिविर आयोजित किया गया, ताकि एक ही स्थान पर आवेदन, तकनीकी जानकारी, बैंक ऋण एवं सब्सिडी से संबंधित सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें। ⚡ बिजली बिल में बड़ी राहत जिला पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान समय में अधिकांश परिवारों में बिजली की खपत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यदि घरों की छत पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाया जाए तो बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि 1 किलोवाट क्षमता का सोलर संयंत्र औसतन 125 से 130 यूनिट तक बिजली उत्पादन करने में सक्षम है, जिससे परिवारों का अतिरिक्त बिजली व्यय काफी हद तक कम हो सकता है। 💰 योजना में आकर्षक केंद्रीय सब्सिडी उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा— ✅ 1 किलोवाट पर ₹30,000 ✅ 2 किलोवाट पर ₹60,000 ✅ 3 किलोवाट तक अधिकतम ₹78,000 की केंद्रीय सब्सिडी प्रदान की जाती है। साथ ही, पात्र लाभार्थियों के लिए विभिन्न बैंकों द्वारा आसान शर्तों एवं रियायती ब्याज दर पर ऋण की भी व्यवस्था उपलब्ध है। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि किसी भी पात्र आवेदक को अनावश्यक रूप से ऋण से वंचित न होना पड़े। 🏡 जनप्रतिनिधियों से विशेष अपील जिला पदाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे स्वयं इस योजना का लाभ लें तथा अपने-अपने वार्ड एवं पंचायत क्षेत्र के कम-से-कम 10 पात्र परिवारों को इस योजना से जोड़ने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास से औरंगाबाद को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन में बिहार के अग्रणी जिलों में शामिल किया जा सकता है। 🌱 स्वच्छ ऊर्जा, सुरक्षित भविष्य उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह ने कहा कि सौर ऊर्जा भविष्य की सबसे स्वच्छ एवं टिकाऊ ऊर्जा है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से ही योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अक्षय ऊर्जा को अपनाएँ। 🏦 एक ही स्थान पर सभी सुविधाएँ शिविर में विद्युत विभाग के विशेषज्ञ अभियंताओं ने रूफटॉप सोलर, नेट-मीटरिंग, आवेदन प्रक्रिया, विद्युत उत्पादन, रख-रखाव एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। विभिन्न बैंकों ने ऋण सुविधा से संबंधित ऑन-द-स्पॉट परामर्श उपलब्ध कराया, जबकि सरकार द्वारा अधिकृत सोलर वेंडरों ने गुणवत्तापूर्ण उपकरण, वारंटी एवं स्थापना प्रक्रिया की जानकारी दी। 🏆 सफल लाभार्थियों का सम्मान कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के सफल लाभार्थियों को जिला पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सोलर संयंत्र स्थापित होने के बाद उनके बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई है तथा कई परिवारों का मासिक बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है। 📢 जिला प्रशासन का संकल्प "हर पात्र परिवार तक योजना का लाभ पहुँचे, हर घर सौर ऊर्जा से रोशन हो और औरंगाबाद ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नई पहचान बनाए" — इसी संकल्प के साथ जिला प्रशासन द्वारा व्यापक जन-जागरूकता अभियान निरंतर संचालित किया जाएगा। ☀️ आइए, रूफटॉप सोलर अपनाएँ... बिजली बचाएँ, पर्यावरण बचाएँ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। #प्रधानमंत्री_सूर्य_घर_मुफ्त_बिजली_योजना #SolarForEveryHome #HarGharSolar #CleanEnergy #RenewableEnergy #GreenFuture #EnergySelfReliance #AurangabadBihar #DistrictAdministrationAurangabad Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Ministry of New and Renewable Energy (MNRE), Government of India

Aurangabad, Bihar | Aug 6, 2026

- Aurangabad News