शाजापुर: गोवर्धन नाथ मंदिर शाजापुर में मनाई गई ठकुरानी तीज, भगवान राधा-कृष्ण की जुगल जोड़ी के हुए दर्शन
शाजापुर के गोवर्धन नाथ मंदिर में बुधवार को ठकुरानी तीज पर भगवान राधा कृष्ण की जुगल जोड़ी के दर्शन पूजन किए गए। खास बात यह है कि मंदिर में जुगलजोड़ी के दर्शन वर्ष में सिर्फ एक बार ही ठकुरानी तीज पर होते हैं। जिसके चलते इस दिन जुगलजोड़ी के दर्शन पूजन करने के लिए मंदिर में श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे और जुगलजोड़ी के दर्शन पूजन किए।