औरैया: कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली दरवाजा में बारिश के चलते भरभराकर गिरी छत, लगभग ₹1 लाख का हुआ नुकसान
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दिल्ली दरवाजा निवासी रोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि वह लोग अपने कमरे में सो रहे थे कि तभी देर रात्रि अचानक से उनके छत का लेंटर भरभरा कर गिर पड़ा। जिससे उनके कमरे का दरवाजा आदि बंद हो गया। जोरदार आवाज के कारण आसपास के लोग जाग गए और उन्होंने आकर दरवाजे के पास पड़ी मिट्टी को हटाया तब उन लोगों को बाहर निकाला।