औरैया: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरमूपुर निवासी खेतों पर गया युवक कटीले तारों में फंसकर हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरमूपुर निवासी मोनू पुत्र राजेश कुमार खेतों पर काम करने के लिए गया हुआ था। जब वह खेतों पर पहुंचा कि तभी अचानक से वह कटीले तारों में फंस गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों द्वारा मामले की जानकारी युवक के परिजनों को दी गई। इस पर पहुंचे परिजनों ने उसे औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया।