औरैया: मोहल्ला गोविंद नगर के लोगों ने जल भराव की समस्या को लेकर दिबियापुर मार्ग किया जाम, एसडीएम ने दिया आश्वासन
शहर के मोहल्ला गोविंद नगर के लोगों द्वारा जल भराव की समस्या को लेकर नगर पालिका प्रशासन को एक प्रार्थना पत्र दिया गया था। मगर उनके द्वारा कोई भी सुनवाई नहीं हुई। इस पर आक्रोशित मोहल्ले के लोगों ने दिबियापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। मामले की जानकारी जैसे ही उप जिलाधिकारी को हुई तो वह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका