औरैया: कस्बा खानपुर निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता अब्दुल सत्तार ने संतों पर अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयान को बताया निंदनीय
कस्बा खानपुर निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता अब्दुल सत्तार ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान पर टिप्पणी की है। उनका कहना है कि चंद लोगों की बजाय उन्होंने संत समाज को बुरा भला कहा है जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि चाहे किसी भी धर्म के मंहत, संत एवं धर्मगुरु हो उनका सभी को सम्मान करना चाहिए न कि अपमान।