मिहोना: आलमपुर थाना प्रभारी और कृषि विभाग ने बिना परमिट व पीओएस के उर्वरक परिवहन पर की कार्रवाई
Mihona, Bhind | Oct 26, 2026 भिंड जिले में उर्वरकों के अवैध परिवहन, भंडारण एवं अनियमित विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कृषि विभाग द्वारा सतत निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में सोमवार को लगभग 6 बजे आलमपुर क्षेत्र में परिवहन किए जा रहे NPK उर्वरक के 100 बैग बिना वैध परमिट के परिवहन किए जाने पर जप्त किए गए हैं।