जतारा: खाडाई: शराबी बेटे का घर में तांडव, पढ़ाई से रोकने पर पिता और छोटे भाई को पीटा
टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र में शराब के नशे में बड़े बेटे रामरतन ने घर में जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि वह छोटे भाई प्रथम को पढ़ाई करने से मना कर रहा था, इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। विरोध करने पर रामरतन ने पहले पिता नन्ने लाल के साथ मारपीट की, फिर छोटे भाई को भी पीट दिया। घटना के बाद दिगौड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।