कानपुर देहात: रसूलाबाद कोतवाली के पास मेले में प्रसाद बेचने को लेकर दो दुकानदार पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई।
आरोप है कि मारपीट के दौरान लाठी-डंडों के साथ लात-घूंसे भी चले। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा है।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने और विवाद के कारणों की जांच में लगी है।
मेले में प्रसाद बेचने को लेकर शुरू हुआ विवाद आखिर मारपीट तक कैसे पहुंच गया?
.
.
.
.
#KanpurDehat #KanpurDehatNews #Rasulabad #UPNews #ViralVideo