गुरुग्राम: देश के प्रमुख विकसित शहरों में शामिल गुरुग्राम के एक इंडस्ट्रियल क्षेत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें रात के समय सड़कें अंधेरे में डूबी नजर आ रही हैं और कई स्ट्रीट लाइटें बंद दिखाई दे रही हैं।
वीडियो बनाने वाला व्यक्ति खुद को सरकार समर्थक बताते हुए भी इस व्यवस्था पर सवाल उठाता नजर आ रहा है। उसका कहना है कि अगर शहर के औद्योगिक क्षेत्र में ही रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं है, तो सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर सवाल उठना लाजिमी है।
वीडियो बनाने वाले ने दावा किया है कि उसने इस समस्या की शिकायत प्रधानमंत्री के जनशिकायत पोर्टल पर भी भेजी है।
.
.
.
.
#Gurugram #Gurgaon #GurugramNews #StreetLights #IndustrialArea