पुणे, महाराष्ट्र: पुणे के एक सरकारी कॉलेज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटाए जाने के मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। मामले में मनसे नेता अमित ठाकरे के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है।
घटना सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। तस्वीर हटाए जाने को लेकर अलग-अलग राजनीतिक दलों और नेताओं की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
बताया जा रहा है कि कॉलेज परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगी हुई थी, जिसे हटाए जाने के बाद विवाद खड़ा हुआ। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अब सवाल यह है कि तस्वीर हटाने के पीछे वास्तविक वजह क्या थी और इस मामले में जिम्मेदारी किसकी तय होगी?
मामले की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
.
.
.
.
#Pune #PuneNews #AmitThackeray #MNS #NarendraModi