हरिद्वार: पथरी थाना पुलिस ने शिवगढ़ मार्ग से अवैध तमंचे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में दर्ज किया मुकदमा
पथरी थाना पुलिस ने आज शिवगढ़ मार्ग से अवैध तमंचे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम श्रवण है जो एथल गांव का निवासी है। आरोपी तमंचा लेकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था लेकिन उससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया।