हरिद्वार: CM अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर AAP कार्यकर्ताओं में खुशी, रानीपुर कार्यालय पर बांटी मिठाई; न्यायालय का जताया आभार
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आज सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत मिलने पर देशभर के AAP के कार्यकर्ताओं में खुशी है। हरिद्वार के रानीपुर कार्यालय पर AAP के कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और न्यायालय का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि AAP के लिए आज का दिन विजय दिवस के स्वरूप है क्योंकि अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचारियों के सामने झुके नहीं है।