हरिद्वार: हरिद्वार दौरे पर पहुंचे CM धामी का बहादराबाद हेलीपैड पर DM व SSP ने किया स्वागत
शुक्रवार को भारी बारिश के बीच हरिद्वार दौरे पर पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी का DM कमेंद्र सिंह और SSP परमेंद्र डोभाल ने स्वागत किया। इस मौके पर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह भी मौजूद रहे। CM धामी ने बारिश के चलते टूटे संपर्क मार्गों और हुए नुकसान की जानकारी ली और जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर जनता की समस्याओं को सुलझाने के निर्देश दिए।