हरिद्वार: गाजियाबाद के गैंगस्टर ने कनखल स्थित अपार्टमेंट में छिपा रखी थी जगुआर, पुलिस ने की बरामद
गाजियाबाद के साहिबाबाद थाने के गैंगस्टर धनपाल सिंह ने अपनी चल अचल संपत्ति के कुर्क होने से बचने के लिए अपनी जगुआर कार कनखल स्थित गायत्री लोक अपार्टमेंट की पार्किंग में कई महीने से छिपा रखी थी। कनखल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार बरामद कर गाजियाबाद पुलिस को सूचना दे दी है। कनखल पुलिस यहां कार लाकर छिपाने वाले निवासी महेंद्र कुमार त्रिपाठी की तलाश कर रही है।