पटियाली: भकरई गंगा घाट पर दाह संस्कार के दौरान हादसा, गंगा में डूबने से 65 वर्षीय किसान की हुई मौत
पटियाली। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के भकरई गंगा घाट पर शनिवार को दाह संस्कार के दौरान गंगा में गिरने से 65 वर्षीय किसान श्रीराम पुत्र चंदू निवासी सनोडी की मौत हो गई। गोताखोरों ने उन्हें गंगा से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।