मुरैना नगर: कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने ग्राम पंचायत पढ़ावली, मितावली और ऐंती में लगाई ग्रामीण चौपाल, कराया समस्याओं का निराकरण
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने ग्राम पंचायत पढ़ावली, मितावली और ऐंती में ग्रामीण चौपाल लगाई थी,जिसमें कई समस्याओं का मौके पर अधिकारियों के समक्ष कराया गया निराकरण।मुरैना जिले में “प्रशासन गांव की ओर” अभियान के तहत कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने कई गांवों में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी।