भोगांव: गांव मलपुर के पास सड़क दुर्घटना में हुई महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने कार चालक को बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल
विगत शुक्रवार को गांव मलपुर के पास एक्सीडेंट में महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने कार चालक को तालिबानी सजा दी। कार चालक को पेड़ से बांधकर फावड़े व अन्य चीजों से बेरहमी से पीटा। बेइंतहा पीटने के बाद उसे मरणासन्न स्थिति में छोड़ा। मारपीट का विडियो वायरल हुआ है। परिजनों ने उसे सैफई में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत में आज उसे आगरा रैफर किया गया।