भोगांव: बेवर पुलिस ने रामनगर गडिया तिराहे के पास ऑपरेशन शिकंजा के तहत दो अभियुक्तों को तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
बेवर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रामनगर गडिया तिराहे के पास ऑपरेशन शिकंजा के तहत दो अभियुक्तों को तमंचा व कारतूस समेत गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों के नाम अजय पुत्र सुरेशचंद्र व रानू पुत्र सूरजपाल गुप्ता निवासीगण रामबाग के सामने मोटा रोड़ थाना बेवर बताए गए हैं। पुलिस ने आवश्यक लिखापड़ी के बाद दोनो को जेल भेजा है।