भोगांव: बिछवां के गांव इमायदपुर में दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए महिला को लाठी-डंडे से मारपीट कर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज
गांव इमायतपुर निवासी लीपी पत्नी राजपाल सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि गुरुवार की सुबह सात बजे उसके घर के ही गुड्डू व नेत्रपाल पुत्रगण घमंडीलाल ने आकर बेवजह गाली गलौज की। जव उसने बिरोध किया तो गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानवीन शुरू की है।