गाज़ीपुर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, बीजेपी कार्यकर्ता पर फायरिंग करने वाला आरोपी अनीश उर्फ़ रईस यादव घायल होकर गिरफ्तार
गाजीपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बीजेपी कार्यकर्ता पर गोली चलाने वाला आरोपी अनीश उर्फ़ रईस यादव घायल हो गया है।पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।ये मुठभेड़ बिरनो थाना क्षेत्र के रामोदरपुर में हुई, जहां पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी।घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस बात की पुष्टि SP सिटी ज्ञानेंद्र ने की।