गाज़ीपुर: मिशन शक्ति फेज-5 के तहत रन फॉर एम्पॉवरमेंट मैराथन में छात्राओं और महिला कांस्टेबलों ने दिखाई दमखम
गाजीपुर में मिशन शक्ति फेज 5के तहत रन फॉर एम्पॉवरमेंट मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एसपी डॉ.ईरज राजा ने राइफल क्लब से हरी झंडी दिखाकर की।महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ आयोजित इस मैराथन में स्कूली छात्राओं व महिला कांस्टेबलों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।करीब 5किलोमीटर लंबी इस मैराथन में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ दौड़ लगाई।