हरिद्वार: ज्वालापुर विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने कोटा मुरादनगर में बनने वाली दो सड़कों का किया शिलान्यास
ज्वालापुर विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने स्थानीय जनता की मांग पर पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई जाने वाली दो सड़कों का शिलान्यास किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने कहा कि दोनो मार्गों के बनने से स्थानीय जनता को खासी सुविधा होगी और 2 माह के अंदर दोनो सड़कें बन कर तैयार हो जायेंगी।