बगोदर थाना क्षेत्र के बेको कारीपहरी बंगाली पुल के समीप एक महिला का अधजला शव बरामद हुई थी।जिसकी पहचान डुमरी थाना क्षेत्र के चिनो ग के सहीना प्रवीण के रूप में हुई है।वही पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए गिरिडीह भेज दिया। इस मामले में मृतका पिता निमियाघाट थाना क्षेत्र के लक्ष्मणटुंडा निवासी ताहुल अंसारी ने शनिवार को बगोदर थाना आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराया है।