दरभंगा: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने दरभंगा में राष्ट्रव्यापी पदयात्रा निकाली, जिसमें कई लोग शामिल हुए
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत शुक्रवार को दिन के 12.30 दरभंगा में पदयात्रा निकाली गई। यह अभियान 6 से 15 अगस्त 2026 तक चलाया जा रहा है। पदयात्रा के माध्यम से आगामी 1 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई।