डिंडौरी: डिंडौरी कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹5.37 लाख का माल जब्त किया
डिंडौरी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राय सिटी के पास से दो बाइक पर 84 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।दरअसल कोतवाली थाना प्रभारी ने मंगलवार दोपहर 2:00 बजे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 84 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जब्त कुल माल मशरूका की अनुमानित कीमत ₹537000 है ।