सहरसा सदर अस्पताल में प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार अभिषेक कुमार के साथ कथित अभद्रता के मामले को लेकर जिले के पत्रकार एकजुट हो गए हैं। पत्रकारों ने मामले में जिम्मेदार बताए जा रहे डॉ. एस.के. आजाद के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। पत्रकारों का कहना है कि मीडिया कर्मियों के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।