गांगड़तलाई: गांगड़तलाई-आनंदपुरी मार्ग पर डंपर पलटा, एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक और खलासी को निकाला गया
गांगड़तलाई-आनंदपुरी मुख्य मार्ग पर कॉलेज के सामने स्थित छालका तलाई गांव में देर रात एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस व ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद डंपर में फंसे चालक और खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला।