फिरोज़ाबाद: शिव पथ प्रथम पुस्तक का विमोचन, शिवभक्ति और संस्कृति का संकल्प गोपाल आश्रम में जय भोले सेवा समिति द्वारा भव्य आयोजन
जय भोले सेवा समिति, गोपाल आश्रम के तत्वावधान में "शिव पथ प्रथम" पुस्तक का भव्य विमोचन स्वामी विवेकानंद जी और मंदिर महंत शिवदास राघवाचार्य जी के करकमलों से रविवार दोपहर 12 बजे करीबन हुआ। इस पुस्तक में भगवान शिव की सरल पूजा विधि, अभिषेक विधान और मंदिर में होने वाले धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों का विवरण दिया गया है।