फिरोज़ाबाद: सोशल मीडिया पर तमंचा लहराना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो से अभियुक्त को दबोचा गया, थाना उत्तर पुलिस की कार्रवाई
थाना उत्तर पुलिस ने सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते वायरल वीडियो में नजर आ रहे युवक तरुण कुमार पुत्र रामबाबू जाटव (निवासी पुरानी आबादी रैहना) को रविवार दोपहर एक बजे क़रीबन गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गोमती नगर स्थित खाली प्लॉट से 315 बोर का अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस सहित दबोचा।