फिरोज़ाबाद: सोरो, हरिद्वार व कछला घाट से गंगाजल लेकर लौटते कांवड़ियों की सुरक्षा में जसराना प्रशासन मुस्तैद
सावन मास के शुभ अवसर पर जसराना शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। सोरो, हरिद्वार व कछला घाट से गंगाजल लेकर लौटते कांवरियों के जयघोष "बम बम भोले" से नगर की फिजा भक्तिमय हो गई। श्रद्धालु कांवरियों के स्वागत में स्थानीय जन भी आगे आए। शनिवार शाम 5 बजे क़रीबन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी शेर सिंह खुद मोर्चा संभाले रहे। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा।